प्रयागराज के विख्यात 🏥 कार्तिकेय शर्मा पर छेड़खानी का आरोप
#प्रयागराज से दीपक पटेल : प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार को बैडटच की FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
घटना बुधवार रात 10.30 बजे क्लाइव रोड इलाके की है। यहां डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा (55) का घर है। डॉ. कार्तिकेय घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। देर रात तक मरीज देखते हैं। धूमनगंज की रहने वाली 24 साल की BA की छात्रा अपने भाई के साथ माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी। छात्रा को 74वां नंबर मिला था।
भाई का कहना है कि मुझे जरूरी काम था। इसलिए बहन को छोड़कर चला गया था। बाद में लौटा तो हंगामा हो रहा था। बहन के पास पहुंचा तो उसने पूरी बात बताई। फिर घरवालों और पुलिस को सूचना दी।
इस बीच हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि डॉक्टर अपने घर का गेट बंद कर अंदर खड़े हैं। बाहर खड़े छात्रा के घरवालों से उनकी नोकझोंक हो रही है। वीडियो में छात्रा रोते हुए कह रही है कि आपने मेरे कपड़े क्यों उतारवाए? उधर, डॉक्टर आरोपों से इनकार करते हुए यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh