कन्नौज: प्राथमिक विद्यालय कपूरापुर ब्लॉक व जनपद कन्नौज मैं निकाली रैली--
कन्नौज: प्राथमिक विद्यालय कपूरापुर ब्लॉक जनपद कन्नौज प्रधानाध्यापक एवं अध्यापिकाएं के नेतृत्व में निकाली गई रैली बच्चे नारा देते हुए , -
मम्मी पापा हमें पढ़ाओ ,
स्कूल में चलकर नाम लिखाओ ।
हर घर में चिराग जलेगा , हर बच्चा स्कूल चलेगा।
“स्कूल चलो अभियान 2026-27” को लेकर
कन्नौज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 में “स्कूल चलो अभियान” के प्रभावी संचालन हेतु अभिभावकों से अपील की गई हैं। इस अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभियान के मुख्य लक्ष्य:
3 से 5 वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी/बालवाटिका में नामांकन
6 वर्ष के सभी बच्चों का कक्षा-1 में प्रवेश
6 से 14 वर्ष तक के आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन
कक्षा 1 से 5 तक 100% नामांकन सुनिश्चित करना
अभियान का संचालन:
प्रथम चरण: 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026
द्वितीय चरण: 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026
प्रमुख निर्देश:
विद्यालय जनप्रतिनिधियों व स्कूल एस एम सी कमेटी की सहभागिता सुनिश्चित की
प्रत्येक विद्यालय में अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों के नामांकन को बढ़ावा दिया जाएगा
शिक्षकों द्वारा अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराया जाए
विशेष फोकस:
बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता
बच्चे नामांकन से ना छूटे
अन्य निर्देश:
बच्चों के नामांकन हेतु बच्चे का फोटो आधार फोटो कॉपी माता-पिता का आधार फोटोकॉपी बैंक पासबुक फोटो
बिना दस्तावेज के भी बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि हर बच्चा स्कूल से जुड़ सके।