logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Gauri Gupta Viral Video: ‘मुझे एसपी भी नहीं रोकते’.. छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मियों को दिखाया पद का धौंस,




बिलासपुर। Bilaspur Gauri Gupta Viral Video छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बिलासपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस के भीतर प्रवेश को लेकर गौरी गुप्ता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रोटोकॉल न समझने का आरोप लगाया और कथित तौर पर अपने पद का हवाला देते हुए कहा, “क्या आप प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते, एसपी से बात कराओ।” दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम लोगों और नेताओं के प्रवेश पर नियंत्रण रखा गया था। इसी बीच प्रवेश को लेकर विवाद बढ़ गया और मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

1
298 views

Comment