हनुमान जन्मोत्सव पर मयंक जोशी ने दी शुभकामनाएं, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान
लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर युवा दिलों की धड़कन मयंक जोशी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाज में सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मयंक जोशी ने इस अवसर पर भगवान हनुमान के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
मयंक जोशी ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची निष्ठा और सेवा भावना से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सिद्धांतों—सत्य, मर्यादा और धर्म—को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और यदि वे सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। मयंक जोशी का मानना है कि युवाओं को केवल विचारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर भी सक्रिय रहकर समाज सेवा में भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर कई युवाओं और समर्थकों ने मयंक जोशी के संदेश का समर्थन किया और हनुमान जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।
✍🏻 ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ।