logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फसलों की पैदावार में आधी से ज्यादा गिरावट : केतन राणा

यमुनानगर। शिव सेना हिन्द के जिला अध्यक्ष केतन राणा ने कहा है कि, ‘एक तरफ तो पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है वही दूसरी तरफ किसान अपनी फसलों को लेकर चिंता में है। पूरे देश के लिए अनाज पैदा करने वाले किसानों के चेहरों पर उदासी छाई हुई है । 

किसानों के अनुसार अघिकतर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केतन राणा ने कहा कि इस समय किसान बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। लगातार मौसम खराब होने से हुई बरसात और ओलावृष्टि किसानों की इस परेशानी का कारण बनी है।
 
फसल कटने के दोरान हुई बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें अघिकतर खराब हो गई है। इसके कारण उनकी पैदावार में आधी से ज्यादा गिरावट आई है। 

केतन राणा ने कहा कि, ‘किसानों के अनुसार पैदावार में गिरावट के कारण प्रति एकड़ मे 9 से 10 क्विंटल का औसत आ रहा है। छह माह तक फसल को पालने के बाद यदि पैदावार कम होती है तो इसकी वजह से छोटे किसानों को बहुत ही नुकसान होगा।  अघिकतर किसानों की आमदनी घाटे में ही चल रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो किसानों को निर्वाह करना मुश्किल हो जाएगा।

 केतन राणा ने कहा है कि, ‘किसानों की इस स्थिति की पूरी धरातलीय जानकारी सरकार तक पहुँचे और सरकार किसानों के हित में सही फैसला ले।’

283
18209 views

Comment