logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: जर्जर पीपा पुल बना खतरा, जान जोखिम में डालकर गुजर रहे राहगीर


मिर्जापुर के विंध्याचल क्षेत्र में हरसिंपुर और विंध्याचल को जोड़ने वाला पीपा पुल इन दिनों हादसों को दावत देता नजर आ रहा है। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर इसे पार करने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल का एक पीपा पानी में धंस गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गनीमत यह रही कि पानी का स्तर कम होने के कारण अब तक कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन खतरा लगातार बना हुआ है।
स्थिति यह है कि कुछ लोग पैदल पुल पार कर रहे हैं, जबकि कई दोपहिया वाहन चालक मजबूरी में गंगा की धारा से होकर गुजर रहे हैं। इससे जान-माल का जोखिम और बढ़ गया है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि पुल की देखरेख करने वाले कर्मचारी मौके पर लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार लोग टेंट में आराम कर रहे हैं और पुल की खराब स्थिति की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल पुल की मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

23
754 views

Comment