logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कायमगंज में चोरों का आतंक: 4 दिन में दूसरी बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर लाखों का माल पार

कायमगंज में दुकान से लाख रूपए का सामान चोरी:चार दिन में दूसरी वारदात, दीवार तोड़कर ले गए माल

कायमगंज में चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह चार दिन के भीतर चोरी की दूसरी बड़ी वारदात है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में रोष है।
बुधवार रात पितौरा-अचरा मार्ग स्थित 'जमजम किराना स्टोर' में चोरों ने पीछे से नकाब लगाकर प्रवेश किया। दुकान मालिक के अनुसार, चोरों ने दुकान से लगभग 40 हजार रुपये की सिगरेट, करीब 60 हजार रुपये मूल्य के ब्रांडेड पान मसाले (रजनीगंधा, कमला पसंद, सिग्नेचर), बड़ी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक और गोलक में रखे 1700 रुपये नकद चुरा लिए।
घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद लौट गई। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस चोरी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।
देखिए 2 तस्वीरें…
गौरतलब है कि महज चार दिन पहले सोमवार को पृथ्वी दरवाजा निवासी ऋषि अग्रवाल की परचून दुकान में भी चोरी हुई थी। व्यापारियों का यह भी आरोप है कि उस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका दिया था।
लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के दुकानदार भयभीत हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने गश्त नहीं बढ़ाई और पुरानी घटनाओं का खुलासा नहीं किया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
कस्बा चौकी इंचार्ज अंकुर भाटी ने बताया कि वर्तमान घटना की जांच की जा रही है और ऋषि अग्रवाल की दुकान में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रात भर गश्त की जा रही है

25
6087 views

Comment