logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*10 दिनों के भीतर कार्यवाही हो सुनिश्चित अन्यथा आंदोलन को करेंगे तेज : शकील अंसारी*

*स्मार्ट मीटर और गैस महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*

*10 दिनों के भीतर कार्यवाही हो सुनिश्चित अन्यथा आंदोलन को करेंगे तेज : शकील अंसारी*

सुल्तानपुर। स्मार्ट मीटर की जबरन स्थापना तथा घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक जोरदार नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार व बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोकी जाए।स्मार्ट मीटर बनाने व लगाने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। किसी भी मीटर रीडर की नौकरी न छीनी जाए। घरेलू एवं व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कर बढ़ी कीमतों को वापस लिया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आम जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल वसूले जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिनों के भीतर मांगें न माने जाने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत से आमजन का जीवन प्रभावित हो गया है। उन्होंने कहा कि रसोई तक महंगाई की मार पहुंच चुकी है और गरीब परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फिरोज अहमद व जिला महासचिव अतहर नवाब ने स्मार्ट मीटर योजना पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। युवा कांग्रेस नेता मानस तिवारी ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता सड़कों पर उतरने को विवश हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता सुब्रत सिंह सनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन केवल शुरुआत है, यदि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर में व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता होशिला भीम,सलाहुद्दीन हाशमी, राजेश तिवारी, राहुल त्रिपाठी, अनिल सिंह, रणजीत सिंह सलूजा,अरुण तिवारी, हामिद राईनी, ममनून आलम,आवेश अहमद, जनार्दन शुक्ला, उमाकांत त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य, मो अतीक, अशोक सिंह, सुजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, उस्मान खान, विनय वर्मा, विनोद पांडेय, चन्द्रभान सिंह चुन्ना, रामकिशोर, आर बी पांडेय, रियाज अहमद लड्डू देवेश शुक्ला विवेक सिंह रफ्तार इमरान अहमद राजदेव पाल मोहम्मद मंसूर अभिषेक तिवारी हिमांशु शुक्ला दीपक सोनी राघव रामचेत, शाहबाज खान देवेंद्र तिवारी अम्बरीश पाठक जिगर रणवीर सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुजीत कुमार सिंह, रामचरण, जाकिर हसन, अवधेश गौतम, शयाम लगन कोरी, गुड्डु जायसवाल, दिनेश तिवारी, लालता पाठक,सुरेश चंद्र मिश्र, शीतला साहू आदि लोग शामिल रहे।

5
362 views

Comment