logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जन्मोत्सव पर शिक्षा मंत्री ने बालाजी धाम उमराया में की महाआरती

हनुमान जन्मोत्सव पर शिक्षा मंत्री ने बालाजी धाम उमराया में की महाआरती

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

उमराया (राजसमंद) स्थित बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव में शामिल हुए शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर 


राजसमंद 2 अप्रैल। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने जिले के गांव उमराया स्थित बालाजी धाम में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ वीर बालाजी की भव्य महाआरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की।

कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार धर्म ध्वजा की स्थापना भी की गई। इस आयोजन ने सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने पवनपुत्र हनुमान जी के श्रीचरणों में नमन करते हुए प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति और साहस का संचार होता है, जो प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित करता है।

उन्होंने प्रभु वीर बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में बल, बुद्धि और साहस का संचार हो तथा प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

--
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,
राजसमंद-313324

22
1325 views

Comment