आज़ दिनांक 02-04-2026 क़ो ब्लॉक शीतलपुर के प्राथमिक विद्यालय सराय की..
आज़ दिनांक 02-04-2026 क़ो ब्लॉक शीतलपुर के प्राथमिक विद्यालय सराय की
मेधावी छात्रा कु बर्षा पुत्री राज वर्मा का नवोदय विद्यालय में एवं कु जानवी पुत्री महेंद्रपाल का विद्याज्ञान में चयन होने पर विद्यालय पहुँचकर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर चयनित बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। यह उपलब्धि न केवल बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण एवं मार्गदर्शन का भी प्रमाण है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि ये सभी बच्चे भविष्य में उच्चतम शिखर को प्राप्त करें एवं अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।