logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेमला निवासी मजदूर रोडू लाल की बाड़मेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में छाया शोक।

छबड़ा (बारां):तहसील छबड़ा के ग्राम सेमला निवासी रोडू लाल पुत्र मथुरा लाल (लगभग 45 वर्ष) की बाड़मेर जिले के ग्राम हड़वा (तहसील शिव) में संदिग्ध परिस्थितियों में आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडू लाल रोज़गार की तलाश में कुछ समय पूर्व बाड़मेर गए थे, जहां वे एक कंपनी में ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहे थे।गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उनके छोटे भाई विनोद लोधा को फोन के माध्यम से उनके निधन की सूचना मिली, लेकिन मृत्यु के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन मृतक के शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।ग्रामीणों एवं युवाओं ने इस घटना को गंभीर मानते हुए प्रशासन से मांग की है कि—मृत्यु के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष जांच कराई जाए,यदि कोई लापरवाही या संदेह हो तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए,ग्रामीणों का कहना है कि रोडू लाल परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, ऐसे में उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

12
1903 views

Comment