logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सवाई माधोपुर: अंबेडकर जयंती को लेकर भीम आर्मी की अहम बैठक सम्पन्न, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सवाई माधोपुर
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर जिले में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में 2 अप्रैल 2026 को अंबेडकर सर्किल, महावीर पार्क में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान भारत बंद के दौरान शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष को याद किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बनवारी लाल भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय आजाद, भरतपुर संभाग आईटी सेल प्रभारी आजाद बैरवा, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर बैरवा, विष्णु बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष कजोड़मल रावण, जे.पी. रायसिंह (बौद्ध) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
14 अप्रैल को लेकर दिए गए अहम निर्देश
बैठक में जिला अध्यक्ष द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली जयंती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए—
प्रत्येक कार्यकर्ता 10–20 नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखें
गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जाए
रैली व कार्यक्रम के लिए झंडे, बैनर व नारे पहले से तैयार रखें
सभी कार्यकर्ता समय पर उपस्थित रहें और अनुशासन बनाए रखें
सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए
कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान के महत्व पर विचार रखें
युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाए
सभी कार्यकर्ता नीले वस्त्र/पट्टी पहनकर एकता का प्रदर्शन करें
प्रत्येक तहसील टीम अपनी जिम्मेदारी निभाए और मीडिया टीम कार्यक्रम की पूरी कवरेज जिला स्तर तक पहुंचाए
बैठक में वक्ताओं ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

5
47 views

Comment