logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नए शैक्षिक सत्र का हुआ आगाज म्योरपुर में एआरपी ने गांव भ्रमण कर बच्चों के नामांकन हेतु किया प्रेरित

म्योरपुर (सोनभद्र)। नए शैक्षिक सत्र के आगाज के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर बुधवार का दिन काफी उत्साह वाला रहा जहां अभिभावक स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर अपने पाल्यों का नामांकन कराए वहीं खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार के नेतृत्व में अध्यापकों एवं एआरपीयों ने भी गांव गांव भ्रमण कर बच्चों के नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के पंचायत कोटा,म्योरपुर में एआरपी शिव प्रिया,विजयपाल,विवेक झा ने शिक्षकों के साथ स्वयं परसवार राजा एवं तारापुर,बलियरी,गांव में भ्रमण कर बच्चों के नामांकन के लिए उनके अभिभावकों को प्रेरित किया एवं बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभाग के कई योजनाओं के बारे में अभिभावकों को बताया गया।

12
1628 views

Comment