नौतनवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महुअवा नंबर एक सिवान में उस समय अफरा-तफरी
महुअवा नंबर एक सिवान में भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर राख
नौतनवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महुअवा नंबर एक सिवान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगी आग ने किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा खेत में लगी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।