राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच का रजत जयंती समारोह 2026 नवसंकल्प - नव जागरण महोत्सव आयोजित किया गया ।
राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच का रजत जयंती समारोह 2026 नवसंकल्प - नव जागरण महोत्सव 31 मार्च को राजसमंद में संपतलाल लड्डा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । जिसमें संस्थापक बसंतीलाल बाबेल और प्रांतीय अध्यक्ष रामचरण पालीवाल व मंचासीन मूर्धन्य वक्ताओं का सानिध्य प्राप्त हुआ । उन्होंने संपूर्ण देश से आए सदस्यों को संस्था के ध्येय , उद्देश्य और आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा विवरण सहित प्रस्तुत की ।
लोक अधिकार मंच कोटा के जिलाध्यक्ष शंकर आसकंदानी और संरक्षक जी डी पटेल ने उद्बोधन द्वारा अपने क्रांतिकारी विचार रखे और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । हमारी संस्था के महासचिव शिव कुमार खंडेलवाल व उपाध्यक्ष डॉ अमितसिंह और सुखविंदर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी ।
कोटा से आए हम पांच सदस्यों ने सम्मिलित रूप से संस्थापक बसंतीलाल बाबेल,राष्ट्रीय अध्यक्ष संपतलाल लड्डा और प्रांतीय अध्यक्ष रामचरण पालीवाल का शाल, दुपट्टा और माला पहनाकर सम्मान किया ।