logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अजमेर (पीसांगन) :- केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, टैंकर का टायर फटने के बाद लगी आग, मांगलियावास पुलिस ने दमकल कार्यालय सूचना देकर रास्ता किया डायवर्ट

पीसांगन उपखंड क्षेत्र के मांगलियावास में गुजरते अजमेर ब्यावर हाइवे पर सवेरे साढ़े आठ बजे ब्यावर की और से अजमेर की और जा रहे केमिकल से भरे टैंकर में टैंकर का टायर फटने के बाद टैंकर के टायरों ने आग पकड़ ली। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का असफल प्रयास भी किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची मांगलियावास पुलिस ने दमकल कार्यालय सूचना देते हुए एहतियातन बिजली आपूर्ति व हाईवे बंद करवाया। वही मामले की सूचना पर पीसांगन एसडीएम राजीव बड़गूजर,तहसीलदार भागीरथ चौधरी,पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी,नसीराबाद सदर थानाधिकारी अशोक बिशु व मांगलियावास थाना इंचार्ज श्रवण चौधरी ने मय जाब्ता मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची 5 दमकल ने सवेरे सवा दस बजे आग पर काबू पाते हुए। टैंकर पर पानी डालकर टैंकर में आग से गर्म हुए केमिकल को ठंडा किया। लेकिन इस दौरान आमजन की लापरवाही का आलम यह था , की मांगलियावास पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी लापरवाह लोग सुलग रहे केमिकल टैंकर के पास जाकर उसके वीडियो बना रहे थे और टैंकर को निहार रहे थे। यदि ऐसे हालत में कुछ हो जाता तो यह सभी लोग शासन प्रशासन के माथे आते। मांगलियावास स्थित जेबीआर कंपनी में कार्यरत व प्रत्यक्षदर्शी रहे शेरू खान रामपुरा डाबला के मुताबिक उन्हें व कंपनी में कार्यरत अन्य साथी मनोज गौरा जेठाना व रोहित शर्मा अजमेर ने धमाके की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तब उन्होंने देखा कि हाईवे पर ब्यावर की ओर से अजमेर की ओर जा रहे केमिकल भरे टैंकर का टायर फट गया और टैंकर में टायरों से धुंआ व आग निकलने लगी। इस पर उन्होंने कंपनी में रखे 5 सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उनके प्रयास असफल रहे और आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर उन्होंने टैंकर के चालक व परिचालक को टैंकर से दूर भिजवाते हुए मांगलियावास पुलिस को सूचित किया।

0
389 views

Comment