logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना



शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
नाथद्वारा में श्रद्धा भाव से लिया आशीर्वाद

राजसमंद, गुरुवार, दिनांक 02 अप्रैल 2026

राजस्थान के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार को नाथद्वारा स्थित विश्वप्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना की।

शिक्षा मंत्री श्री दिलावर प्रातः नाथद्वारा पहुंचे, जहां मंदिर प्रबन्धन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर में प्रवेश के पश्चात उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए।
दर्शन के उपरांत शिक्षा मंत्री ने कहा कि श्रीनाथजी के दर्शन से उन्हें आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई है। उन्होंने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार एवं सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

1
0 views

Comment