*लातेहार में 5 लाख के इनामी नक्सली सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा का आत्मसमर्पण*
*लातेहार*: झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर सुरेंद्
*लातेहार में 5 लाख के इनामी नक्सली सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा का आत्मसमर्पण*
*लातेहार*: झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पांच लाख रुपये के इनाम वाले इस नक्सली ने पलामू आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार एसपी कुमार गौरव के सामने हथियार डाले.
सुरेंद्र लोहरा लातेहार सदर थाना क्षेत्र के मांजर गांव का निवासी है. वह पिछले 20 वर्षों से विभिन्न नक्सली संगठनों में सक्रिय था. पुलिस अधिकारियों ने आत्मसमर्पण के दौरान उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया.