logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जयंती पर हनुमतधाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी

शाहजहांपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमतधाम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत ने गुरुवार को मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को बारीकी से परखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों, बैरिकेडिंग तथा पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और मेले में व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि हनुमान जयंती के मद्देनजर मेले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और निरंतर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करें।

0
110 views

Comment