logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंदिर जीर्णोद्धार एवं पालना स्थापना महोत्सव संपन्न, 14 गांवों की रही भागीदारी दो दिवसीय महोत्सव सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया

मंदिर जीर्णोद्धार एवं पालना स्थापना महोत्सव संपन्न, 14 गांवों की रही भागीदारी

दो दिवसीय महोत्सव सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

सियाणा (रामसिंह महेचा)
धन्य धरा, देवों की नगरी सियाणा में राधे श्री अनोप स्वामी जी महाराज को समर्पित मंदिर जीर्णोद्धार एवं पालना स्थापना महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन रावणा राजपूत सेवा संस्थान, सियाणा के तत्वावधान में बस स्टैंड स्थित सारणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बोडा पट्टी के 14 गांवों की सक्रिय भागीदारी रही। धार्मिक आयोजन एवं संतों का सान्निध्य
कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वरूप महाराज, संतोष भारती महाराज (भाद्राजून), श्रीश्री 100 श्री सरस्वती महाराज, श्रीश्री 100 श्री रामपुरी महाराज, श्रीश्री 100 श्री सांवरिया महाराज, श्रीश्री 100 श्री लहरपुरी महाराज (झाडोली वीर), श्रीमंत महाराज एवं सुखपुरी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन और अधिक दिव्य एवं आध्यात्मिक बन गया। विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापसिंह चौहान (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज), विक्रम सिंह भाटी (भाजपा जिला महामंत्री, जालोर), गजेंद्रसिंह सिसोदिया एवं रघुवीरसिंह राजपुरोहित उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम 31 मार्च (चैत्र सुदी 13) ने भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन गायक चंपालाल राजपुरोहित एवं मनीषा सुथार (जोधपुर) एंड पार्टी ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से वातावरण को भावविभोर कर दिया। 01 अप्रैल (चैत्र सुदी 14) – वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिर जीर्णोद्धार एवं नवीन पालना स्थापना (प्रतिष्ठा) विधिवत संपन्न हुई। साथ ही मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया।
प्रमुख आयोजन मंदिर में नवीन पालना एवं तस्वीर की स्थापना
अखंड पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान भव्य भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संतों, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान पूरे आयोजन के दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंच संचालन चेतना भाटी (जोधपुर) द्वारा किया गया। सामाजिक एकता का प्रतीक इस महोत्सव में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकता, श्रद्धा एवं भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

4
282 views

Comment