logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“पेशेवर उत्कृष्टता हेतु जेंडर संवेदनशील कार्यस्थल का निर्माण एवं पॉश अधिनियम 2013” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

खानपुर कलां, 02 अप्रैल।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कंप्लेंट अगेंस्ट सेक्सुअल हरासमेंट-इंटरनल कंप्लेंट समिति द्वारा “पेशेवर उत्कृष्टता हेतु जेंडर संवेदनशील कार्यस्थल का निर्माण एवं पॉश अधिनियम 2013” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता समिति की निदेशक प्रो इप्शिता बंसल ने की। यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के 60 गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने एवं पॉश अधिनियम 2013 के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम में कुलपति प्रो सुदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी कार्यस्थल किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार होता है। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसिटाइजेशन केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति और व्यवहार का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए। पॉश अधिनियम 2013 कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ समानता और गरिमा की भावना को सुदृढ़ करता है। कुलपति ने प्रोफेशनल एक्सीलेंस पर जोर देते हुए कहा कि हम अपना महत्वपूर्ण समय अपने कार्यस्थल पर व्यतीत करते है ,जितना हम प्रोफेशनल होंगे उतना ही हमारा संस्थान तरक्की करेगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि इस कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवहार में अपनाते हुए सकारात्मक कार्य वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विवि के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता उसके कार्यस्थल के वातावरण पर निर्भर करती है। पॉश अधिनियम 2013 कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण के लिए एक महत्वपूर्ण कानून है, जिसकी जानकारी और पालन सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसिटिव कार्यस्थल का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है। प्रो यादव ने कहा कि सभी को समान सम्मान का अधिकार है। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा प्रतिभागियों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत निवारण प्रक्रिया एवं कार्यस्थल पर व्यवहार संबंधी मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार भी साझा किए।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग की अध्यक्षा डॉ सीमा दहिया ने किया।
 फोटो कैप्शन :- 01 कार्यशाला में मुख्यातिथि कुलपति प्रो सुदेश का स्वागत करते आयोजक साथ में कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव।  

1
0 views

Comment