बिजली कटौती से जनता परेशान, आप ने सौंपा ज्ञापन
कोंडागांव।
आम आदमी पार्टी जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़)
बिजली कटौती से जनता परेशान, आप ने सौंपा ज्ञापन
आज दिनांक 02/04/2026 कोंडागांव।
जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुक्कू नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या समाधान की मांग की।
इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़े डोंगर बिरजू सलाम, मुकेश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा सरवन यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष श्री सुक्कू नाग ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान, विद्यार्थी और आम जनता बेहद परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जल्द ही व्यापक स्तर पर पदयात्रा आंदोलन शुरू करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बिजली समस्या को लेकर पार्टी पहले भी मजबूती से आवाज उठा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस बार पार्टी बड़ी संख्या में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति को नियमित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।