logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रमोद खड़ौली के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती शोभायात्रा हेतु डीएम को दिया गया आमंत्रण

प्रमोद खड़ौली के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती शोभायात्रा हेतु डीएम को दिया गया आमंत्रणमेरठ। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जन्मोत्सव समिति, जनपद मेरठ के अध्यक्ष श्री प्रमोद खड़ौली जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी महोदय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शोभायात्रा में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती को पूरे उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया जाएगा। शोभायात्रा के माध्यम से डॉ. अंबेडकर जी के विचारों, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है।

समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। जिला अधिकारी ने भी कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से श्री रविंद्र प्रेमी जी, श्री नरेंद्र खजूरी जी, सुभाष प्रधान जी, भाई वरुण जी, अशोक टकसालिया जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के सिद्धांतों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समिति के अनुसार शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी। पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

✍🏻 ऋषभ पराशर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, AIMA मीडिया युवा प्रकोष्ठ.

4
661 views

Comment