logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिशन शक्ति अभियानः थाना पचदेवरा पुलिस ने ग्राम आमतारा में जगाई सुरक्षा की अलख

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के पांचवें चरण के तहत जनपद के थाना पचदेवरा पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम आमतारा में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति जागरूक किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक राकेश पटेल ने कहा कि महिलाएं किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय पुलिस की मदद लें। उन्होंने पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन नंबरों पर दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

बढ़ते डिजिटल अपराधों पर चर्चा करते हुए टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सचेत किया। पुलिस ने बताया कि यदि किसी के साथ वित्तीय साइबर फ्रॉड होता है, तो वे बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें। महिला आरक्षी मीनू बाला राघव ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया।

इस जन-जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक राकेश पटेल के साथ मुख्य आरक्षी (HC) टुन्ना सिंह, आरक्षी अवनेश तथा महिला आरक्षी मीनू बाला राघव उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

3
193 views

Comment