logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर : शाहबाद-बिलारी मार्ग पर तड़के बड़ा सड़क हादसा।दो की मौत 3 अन्य घायल।

रामपुर के शाहबाद बिलारी रोड पर तड़के बड़ा हादसा हुआ है।हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है,जबकि तीन अन्य घायल हैं।घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहबाद बिलारी रोड पर बड़ागांव के नजदीक दिल्ली सिरौली बस से सामान उतार रहे हेल्पर और तीन सवारियों को पीछे से आ रही टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बस के हेल्पर रिजवान(32) और सवारी अरशद(28) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में दो अन्य लोगों कासिम और विशाल के मामूली चोटें आई हैं,जबकि टाटा मैजिक चालक के भी चोट आई है।हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया,जहां रिजवान और अरशद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हादसे में घायल विशाल और कासिम का प्राथमिक उपचार किया गया।टाटा मैजिक का चालक अपने ही वाहन में फंस गया जिसको काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मैजिक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

0
209 views

Comment