logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: विकास की पोल खोलता जर्जर शौचालय, नगर पालिका पर उठे सवाल



मिर्जापुर शहर के फतहा क्षेत्र में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय इन दिनों नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत बयां करता नजर आ रहा है। सिंचाई विभाग और बिजली विभाग कार्यालय के बाहर वर्ष 2017 में तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा बनवाया गया यह सुलभ शौचालय आज पूरी तरह जर्जर और बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कभी जनसुविधा के उद्देश्य से बनाए गए इस शौचालय की हालत अब इतनी खराब हो गई है कि इसका उपयोग करना तो दूर, उसके पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। दीवारें टूट चुकी हैं, साफ-सफाई का कोई इंतजाम नहीं है और रखरखाव के अभाव में यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।

हैरानी की बात यह है कि एक ओर नगर पालिका द्वारा नए-नए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पहले से बनी मूलभूत सुविधाएं बदहाली का शिकार हो रही हैं। यह स्थिति नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर पुराने निर्माण कार्यों का समय-समय पर रखरखाव नहीं किया जाएगा, तो विकास के दावे खोखले ही साबित होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है और इस जर्जर शौचालय की स्थिति में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

13
609 views

Comment