* विकासखंड जला में पांच दिवसीय मेले का आयोजन मां कालका माई मंदिर में *
✍️कुरारा,हमीरपुर
विकास खंड क्षेत्र के जल्ला गांव स्थित प्राचीन कालका देवी मंदिर में पांच दिवसीय जवारा मेला का आयोजन
गुरुवार से किया जाएगा। इस मेले में
गुरुवार व शुक्रवार को जवारा झांकी
निकाली जाएगी। तथा रात में रामलीला
मंचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा
ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर की सजावट की गई है। तथा भक्तों के लिए पेयजल की व्यवस्था की
गई है। तथा दुकानें लग गई है। इस देवी
मंदिर में ब्लाक क्षेत्र सहित अन्य जनपद के श्रद्धालु आते है। सुरक्षा के लिए थाना
पुलिस को सूचित कर दिया गया है।