logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होशियारपुर मंडी में अकाली दल का प्रदर्शन, टूटी सड़कों पर जताया रोष

होशियारपुर मंडी में अकाली दल के नेताओं ने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मंडी की खराब हालत को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। हल्का इंचार्ज संजीव तलवार ने कहा कि 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन मंडी की सड़कें पूरी तरह टूटी हुई हैं, जिससे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रालियां अंदर लाने में भारी दिक्कत आ रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में गंदगी का भी बोलबाला है और अगर जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो अकाली दल अपना संघर्ष और तेज करेगा।
वहीं दूसरी ओर, मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल चेची ने भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है और मंडी में सफाई का काम भी लगातार जारी है।

0
0 views

Comment