logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सफाई अभियान आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में सफाई अभियान आयोजित

राजसमंद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में स्वच्छता गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जमीनी स्थिति के आंकलन हेतु बुधवार, 01 अप्रैल को जिलेभर में व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई गतिविधियां आयोजित की गईं तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।

पंचायत समितियों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण करने, कमियों की पहचान करने एवं मौके पर ही सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पॉलीथीन के उपयोग में कमी, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अपनाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायतों को नियमित निरीक्षण एवं जनभागीदारी से स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बडारड़ा में सीईओ ने किया निरीक्षण:

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बृज मोहन बैरवा द्वारा ग्राम पंचायत बडारड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों, नालियों एवं समग्र स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया। विद्यालय की चारदीवारी के पास एवं एक स्थान पर कचरा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल सफाई के निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर ही सफाई करवाई गई।

61
2511 views

Comment