logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तीन पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निलंबित, ईंधन वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई

तीन पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निलंबित, ईंधन वितरण में लापरवाही पर कार्रवाई





जय प्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाददाता,

सिद्धार्थनगर।



जनपद में डीजल-पेट्रोल के वितरण में लापरवाही बरतने वाले तीन पेट्रोल पंपों के अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) को प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों में जहां ईंधन आपूर्ति पहले से ही प्रभावित है, वहीं जनपद के तीन पेट्रोल पंप—मे0 किसान सेवा केंद्र हरिजोत इटवा, मे0 सावित्री देवी बेचेन लाल (सेखुई, डुमरियागंज) तथा मे0 अवध किसान सेवा केंद्र (मरजिदिया, इटवा)—द्वारा पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से पेट्रोल-डीजल का उठान नहीं किया जा रहा था।

इस संबंध में संबंधित पंप संचालकों को कई बार लिखित एवं मौखिक निर्देश दिए गए थे कि वे तत्काल ईंधन उठान कर वितरण सुनिश्चित करें, लेकिन उनके द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया गया। इसके चलते क्षेत्र के आम उपभोक्ताओं को ईंधन प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और अफवाहों का भी माहौल बन रहा था।

प्रशासन ने इस कृत्य को “उत्तर प्रदेश हाई स्पीड डीजल आयल (सम्पूर्ण बनाये रखना एवं वितरण) आदेश 1981 (संशोधित)” का उल्लंघन मानते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात तीनों पेट्रोल पंपों की अनुज्ञप्ति तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनहित को प्रभावित करने वाले ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

58
9377 views

Comment