logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्जापुर: हाईवे पर अनाज लदे ट्रक में लगी भीषण आग


मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में तुलसी ग्राम पंचायत के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अनाज से लदा एक हाईवे ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक धान का बीज लेकर हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी।
आग लगते ही ट्रक से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है। आग से ट्रक में लदा धान का बीज काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

43
1972 views

Comment