logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जन्मोत्सव पर दोहरीघाट के मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, गूंजे जय बजरंगबली के जयकारे

जन्मोत्सव 2026 : दोहरी घाट रोडवेज परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर और सरयू तट पर स्थापित प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों ने सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी। लंबी कतारों में खड़े होकर लोग बाबा के दर्शन कर रहे हैं। भगवान राम के प्रति अपनी अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध हनुमान जी साहस और निष्ठा के साक्षात प्रतीक माने जाते हैं। आज दो अप्रैल को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन पर ही हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर दोहरी घाट रोडवेज परिसर में स्थापित हनुमान मंदिर के परिसर में भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। के प्राचीन हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान हनुमान को सिंदूर और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती में भाग लिया। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हनुमान जयंती का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है

0
74 views

Comment