logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असम विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का खास अंदाज़, चाय बागान में उतरे ‘चायवाले’ प्रधानमंत्री

असम विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पहुंचे। रात उन्होंने डिब्रूगढ़ के खूबसूरत मनोहारी रिजॉर्ट में बिताई। लेकिन बुधवार सुबह जो तस्वीर सामने आई, उसने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया।

विशाल जनसभाओं में जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान पहुंचे, जहां उन्होंने 19 महिला चाय श्रमिकों के साथ खुद चाय की पत्तियां तोड़ीं। चाय बागान के बीच पीएम मोदी का यह अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया।

सिर्फ चाय पत्तियां तोड़ना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने श्रमिक महिलाओं के साथ खुलकर बातचीत भी की। उन्होंने उनके परिवार की हालत, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और जीवन की परेशानियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान श्रमिक महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।

चाय बागानों के बीच देश के प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने पूरे इलाके का माहौल खास बना दिया। सोशल मीडिया ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,
“हम हर चाय जनजाति परिवार के प्रयासों पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। उनका कठोर परिश्रम और अथक प्रयास असम का गौरव बढ़ा रहा है।”

पीएम मोदी आज बिहाली और गोगामुख की विशाल चुनावी सभाओं में हिस्सा लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाले हैं। चाय बागान से लेकर चुनावी मंच तक, पीएम मोदी का यह दौरा असम की राजनीति में नई चर्चा छेड़ रहा है।

13
4486 views

Comment