logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जंवाईपुरा में गहराया पेयजल संकट ग्रामीणों को दूर से लाना पड़ रहा पानी

किशनगंज| ब्लॉक क्षेत्र की खाखरा ग्राम पंचायत के जंवाईपुरा क्षेत्र में स्थित गणेशपुरा एवं सहरिया बस्ती में इन दिनों पेयजल की समस्या बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर 5 में लगभग 70 से 90 परिवार निवास कर रहे हैं, जिन्हें पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें लक्ष्मीपुरा सहित अन्य स्थानों से पानी लाकर जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं और महिलाओं व बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर लक्ष्मी सहरिया, शीलू सहरिया, कैलाशी सहरिया, मुन्नीबाई सहरिया, विद्या सहरिया, ममता सहरिया, विक्की सहरिया, विशाल सहरिया, हरिलाल सहरिया सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Aima media jhalawar

1
320 views

Comment