भारत में निजी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर, शेल ने बढ़ाए ₹25 तक दाम.
ईरान संकट का असर: भारत में निजी पंपों पर पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर, शेल ने बढ़ाए ₹25 तक दाम..
बदायूँ हर पल न्यूज़ Exclusive: मध्य पूर्व में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजार में कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसका सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी शेल इंडिया (Shell India) ने बुधवार, 1 अप्रैल से ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का एलान किया है।
बेंगलुरु में नई दरें:
आईटी सिटी बेंगलुरु में शेल के आउटलेट्स पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं:
पेट्रोल: सामान्य पेट्रोल ₹7.41 महंगा होकर ₹119.85 प्रति लीटर हो गया है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट अब ₹129.85 पर बिक रहा है।
डीजल: डीजल की कीमतों में ₹25.01 प्रति लीटर की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। अब सामान्य डीजल ₹123.52 और प्रीमियम डीजल ₹133.52 प्रति लीटर मिल रहा है।
शेल से पहले नायरा एनर्जी भी अपने दामों में इजाफा कर चुकी है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते निजी खुदरा विक्रेताओं पर बढ़ते घाटे को कम करने का भारी दबाव है।
#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #badaunnews #ujhani #budaun #badaun #fb #insta #iran #america #petrol बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews