logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करनैलगंज में गैस एजेंसी पर अनियमितताओं के आरोप, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन


करनैलगंज (गोण्डा): तहसील क्षेत्र करनैलगंज में संचालित मनोकामना गैस एजेंसी के खिलाफ अनियमितताओं और उपभोक्ताओं के साथ हो रहे कथित शोषण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एजेंसी में ओटीपी नंबर का दुरुपयोग कर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर 2000 से 3000 रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। साथ ही एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों की स्पष्ट पहचान न होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूछताछ केंद्र न होने के कारण भोले-भाले उपभोक्ता दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं, जिससे उनका आर्थिक शोषण होता है। एजेंसी पर यह आरोप भी लगा कि प्रभावशाली व्यक्तियों का काम प्राथमिकता से किया जाता है, जबकि आम लोग लंबे समय तक इंतजार करते रहते हैं। इसके अतिरिक्त, वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, पर्चियों के माध्यम से अनियमित वितरण तथा कर्मचारियों के कथित रूखे व्यवहार को भी प्रमुख समस्याओं के रूप में उठाया गया है। प्रमुख मांगें: ज्ञापन में प्रशासन से कई सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई है, जिनमें एजेंसी के कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करना, सभी कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करना, भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त केवाईसी काउंटर खोलना, पूछताछ केंद्र स्थापित करना और गैस वितरण की तिथि व समय का स्पष्ट बोर्ड लगाना शामिल है।

इसके अलावा, आम जनता के लिए कार्य का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित करने और प्रभावशाली व्यक्तियों के लिए अलग समय तय करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि की गई शिकायतों पर पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर रोक लग सके और आम जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला प्रभारी विजय भारती, जिला अध्यक्ष महंत सुनील पुरी महाराज, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अरविंद गिरी, महिला अध्यक्ष सविता मिश्रा, मंडल मंत्री राम अनुज मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

2
0 views

Comment