logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊगंज में बिजली विभाग की लापरवाही, बिना मीटर रीडिंग थमाए जा रहे बिल”

मऊगंज (मध्य प्रदेश)
मऊगंज जिले के बिजली विभाग की भारी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार पोस्टपाड़ा, तहसील मऊगंज क्षेत्र में आम जनता को बिना मीटर रीडिंग के ही मनमाने तरीके से बिजली बिल थमाए जा रहे हैं।
स्थानीय निवासी राजमणि पांडे जी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है कि विभाग द्वारा आधे-अधूरे या अनुमानित बिल जारी किए जा रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
👉 मुख्य मांगें:
मीटर रीडिंग के आधार पर सही बिल जारी किया जाए
पुराने गलत बिलों की जांच कर सुधार किया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए
रिपोर्टर
ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय

1
242 views

Comment