₹50,000/- का इनामी बदमाश आशु उर्फ मोंटी चड्ढा घायल अस्पताल में मौत।
मुरादाबाद न्यूज। आइमा मीडिया
थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र में 15 मार्च को व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी व फैक्ट्री पर फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुरादाबाद पुलिस व एसटीएफ द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। सूचना पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में ₹50,000/- का इनामी बदमाश आशु उर्फ मोंटी चड्ढा घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था, जिसके विरुद्ध 36 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद हुए हैं तथा फरार अभियुक्त की तलाश जारी है।” इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद की बाईटः-