logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांका: रिफतपुर मोड़ टर्निंग पर भीषण सड़क हादसा, तीन घायल, दो रेफर

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका जिला के धोरैया प्रखंड क्षेत्र स्थित रिफतपुर मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी मकसूद (60 वर्ष), पिता नवीन, धोरैया जाने के लिए रिफतपुर मोड़ पर मुड़ रहे थे। इसी दौरान पंजवारा की ओर से तेज रफ्तार बाइक पर सवार सौरभ कुमार (25 वर्ष), पिता घनश्याम कापरी, निवासी खेसर खगड़ा और उनके साथ बैठे विष्णु कुमार (18 वर्ष), पिता अनिल कांति, निवासी कुशमाहा, रिफतपुर मोड़ पर पहुंचे। टर्निंग के दौरान दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मकसूद के आंख के पल्लू पर गहरी चोट आई है, साथ ही कमर और पैर में भी गंभीर चोट है। वहीं सौरभ कुमार का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया, और दांत टूट गया। विष्णु कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। मकसूद और सौरभ कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि विष्णु कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।
सूचना मिलते ही 112 गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया।
अपील (हमारे चैनल के माध्यम से):
मोड़ और टर्निंग पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें—
तेज रफ्तार जिंदगी पर भारी पड़ती है।
एक छोटी सी लापरवाही, बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
सतर्क रहें, संयम रखें, सुरक्षित सफर करें।

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन-जन की
आवाज
जय हिंद जय भारत🇳🇪

1
0 views

Comment