5 वर्षों से रास्ता अवरुद्ध, प्रशासन मौन – ग्राम कौन, तहसील हनुमना, जिला मऊगंज में जनाक्रोश
ग्राम कौन, तहसील हनुमना, जिला मऊगंज (मध्य प्रदेश) में निवासी वेदांती प्रसाद शुक्ल के रास्ते का प्रकरण पिछले लगभग 5 वर्षों से लंबित है। आरोप है कि संबंधित मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मामले की शिकायत कई बार जिला प्रशासन एवं कलेक्टर को मोबाइल और लिखित माध्यम से दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की इस उदासीनता के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही रास्ते को बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मांग:
अवरुद्ध रास्ते को तत्काल खुलवाया जाए
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए
समस्या का स्थायी समाधान किया जाए