logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची पुलिस की मानवीय पहल, लाचार बुजुर्ग को समय पर मिला सहारा


रांची:-रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल सामने आई है। सड़क किनारे लाचार अवस्था में पड़े एक बुजुर्ग को समय पर मदद पहुंचाकर पुलिस ने मानवता का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार रविदास मोहल्ला के पास एक होटल के समीप पिछले कुछ दिनों से एक बुजुर्ग असहाय स्थिति में जीवन बिता रहे थे। उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वे हिलने-डुलने में भी असमर्थ हो गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें गंभीर चोट भी लगी थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।

इस दौरान समाजसेवी अरशद कुरैशी और मुन्ना ने पहल करते हुए डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और बुजुर्ग को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया।

बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस के साथ समाजसेवी भी मौजूद रहे, जो सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना का बेहतरीन उदाहरण है।

इस मानवीय पहल के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति सकारात्मक संदेश गया है। नागरिकों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संबंध और मजबूत होते हैं।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी पुलिस इसी तरह जरूरतमंदों की मदद कर मानवता की मिसाल कायम करती रहेगी।

5
6155 views

Comment