logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र नंईकोट के महुवारी गांव के समीप रेलवे पटरी के पास युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों शव रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध अवस्था में पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेन आने से पहले युवक-युवती को पटरी पर बैठे हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों युवक की पहचान भागीरथपुर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

0
0 views

Comment