हनुमान जयंती पर झरने के बालाजी मंदिर में रामायण पाठ प्रारंभ, कल होगा विशेष अभिषेक व महाआरती।
कोटा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर झरने के बालाजी स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित लोकेश शुक्ला, नरोत्तम शर्मा (मन्नू जी) एवं महेश गौतम (लल्ली) ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को विधि-विधान के साथ श्रीरामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को भगवान हनुमान का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा, जिसके पश्चात विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जिससे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन के तहत शाम को रात्रि 9:00 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
हनुमान जयंती को लेकर मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है, वहीं श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।