logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रहीमपुर मध्य पंचायत में जाम नालियों से बढ़ी परेशानी, पंचायती राज मंत्री को आवेदन देकर सफाई व जीर्णोद्धार के लिए की गई मांग

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन न्यूज
खगड़िया 1 अप्रैल।

खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकू मंडल टोला (वार्ड 10, 11, 12) और दुर्गापुर (वार्ड 06, 07) में जाम नालियों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी, कीचड़ और कचरे से भर गई हैं, जिससे पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है और जनजीवन प्रभावित है।
गंदगी के कारण मच्छरों और हानिकारक जीवाणुओं का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसे रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा संसाधनों की कमी का हवाला देकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। श्री शास्त्री ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र सफाई, क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण तथा नियमित रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से की है।
मौके पर बिहार राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेंद्र कुमार यादव, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, ऋषि सिंह पटेल, आवास कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष आर्या एवं संघ के जिला सचिव मधुसूदन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

40
503 views

Comment