किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मथुरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
मथुरा- किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं रक्तमित्र फाउंडेशन मथुरा द्वारा 02 अप्रैल गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किशोरी रमण महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ब्रज नगर मथुरा में आयोजित किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पल्लवी सिंह ने बताया कि रक्तदान करने से कोई भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करने से मधुमेह, ब्लड प्रेशर, वजन का बढ़ना सामान्य हो जाता है एवं कैंसर जैसी घातक बिमारी का खतरा कम हो जाता है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानियों को 1 साल का प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। मथुरा क्षेत्र के सभी नगर वासियों से आग्रह है कि रक्तदान करके आप जरूरतमंदों की सेवा करके पुण्य कमाए।