logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार पर जोर

इटावा, 1 अप्रैल।
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा ढीपरी कालीसिंध खंड के अंतर्गत खेजड़ा बालाजी मंदिर में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विहिप जिला मठ-मंदिर प्रमुख महंत बाबा चतुर्भुज गिरी महाराज (महादेव मठ, कोलाना) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप प्रखण्ड मंत्री मुकट पारेता एवं बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक अनिल उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ संगठन पद्धति के अनुसार जिला गौरक्षा प्रमुख चन्द्र शेखर द्वारा किया गया।

महंत बाबा चतुर्भुज गिरी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि विश्व हिन्दू परिषद गांव-गांव में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त कर रही है। उन्होंने सामाजिक समरसता और “पंच परिवर्तन” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

खंड मंत्री हरिओम योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें खंड के विभिन्न ग्राम समितियों के कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रखण्ड मंत्री मुकट पारेता और अनिल उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव में विहिप और बजरंग दल की ग्राम समितियों का गठन करें तथा विहिप सत्संग केंद्र और बजरंग दल बलोपासना केंद्र नियमित रूप से संचालित करें।

कार्यक्रम में विहिप खंड अध्यक्ष जगदीश दुधली, मंत्री हरिओम योगी, महावीर वैष्णव, अनिल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

33
369 views

Comment