logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गौरव अग्रवाल होंगे उदयपुर के नए जिला कलेक्टर ।

राजस्थान सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 65 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसमें टीना डाबी सहित 25 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के सचिव और विशिष्ट सचिव भी बदले गए हैं।

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव और डीआईपीआर का सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव संदेश नायक जयपुर के कलेक्टर होंगे। उत्सव कौशल और अमित शर्मा मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। टीना डाबी का बाड़मेर से टोंक कलेक्टर के पद पर तबादला किया गया है। इनकी बहन रिया डाबी का भी ट्रांसफर हुआ है।

कहां का कौन कलेक्टर बना, जानिए...

- संदेश नायक, जिला कलेक्टर, जयपुर
-अनुपमा जोरवाल, जिला कलेक्टर, जैसलमेर
-आलोक रंजन, जिला कलेक्टर, जोधपुर
- गौरव अग्रवाल, जिला कलेक्टर, उदयपुर
-चिन्मय गोपाल, जिला कलेक्टर, बाड़मेर
- शुभम चौधरी, जिला कलेक्टर, प्रतापगढ़
-आशीष मोदी, जिला कलेक्टर, सीकर
- अंकित कुमार सिंह, जिला कलेक्टर, फलोदी
-बालमुकुंद असावा, जिला कलेक्टर, बारां
-निशांत जैन, जिला कलेक्टर, बीकानेर
-टीना डाबी, जिला कलेक्टर, टोंक
- रविंद्र गोस्वामी, जिला कलेक्टर, पाली
- रोहिताश सिंह तोमर, जिला कलेक्टर, सिरोही
- हरफूल सिंह यादव, जिला कलेक्टर, बूंदी
- अवधेश मीणा, जिला कलेक्टर, डीडवाना-कुचामन
- देवेंद्र कुमार, जिला कलेक्टर, नागौर
- अक्षय गोदारा, जिला कलेक्टर, करौली
- सौम्या झा, जिला कलेक्टर, दौसा
-अतुल प्रकाश, जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा
-देशल दान, जिला कलेक्टर, डूंगरपुर
- मोहम्मद जुनैद पी पी, जिला कलेक्टर, सलूंबर
- मयंक मनीष, जिला कलेक्टर, डीग
- अपर्णा गुप्ता, जिला कलेक्टर, कोटपूतली-बहरोड़
-अमित यादव, जिला कलेक्टर, श्रीगंगानगर
-डॉ मंजू, जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़

#rajasthan #ias #transfer #breakingnews #administration

12
372 views

Comment