logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम की संवेदनशील पहल: हादसे से प्रभावित परिवार को मिली बड़ी राहत


गाजियाबाद के महिन्द्रा इन्कलेव, शास्त्री नगर निवासी अंकुर शर्मा वर्ष 2020 में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुखद घटना के बाद उनके उपचार में भारी खर्च होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
इस संवेदनशील मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी महोदय ने मानवीय पहल करते हुए अंकुर शर्मा की बड़ी बहन अंजली शर्मा की शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अंजली शर्मा को एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया गया तथा उनकी 11वीं एवं 12वीं कक्षा की फीस भी जमा करवाई गई।
प्रशासन की इस पहल से न केवल परिवार को आर्थिक राहत मिली, बल्कि अंजली की शिक्षा भी निर्बाध रूप से जारी रह सकी। जिलाधिकारी ने भविष्य में भी परिवार की अन्य समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जनपद में प्रशासन की इस संवेदनशीलता और तत्परता की व्यापक सराहना की जा रही है।
@UPGovt
@CMOfficeUP
@ChiefSecyUP
@CommissionerMe3

2
0 views

Comment