logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी, बड़े आंदोलन की तैयारी में भाकियू भानु



पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मासिक पंचायत बुधवार को मंडी समिति स्थित किसान विश्रामगृह में जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने किया। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिससे किसानों का खुला शोषण हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी करने का आह्वान किया।जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा किसानों की शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता शीघ्र ही गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराएंगे, ताकि पीड़ित किसानों को न्याय मिल सके।जिला सचिव बालमुकुंद प्रजापति ने किसानों को गेहूं विक्रय के लिए समय से पंजीकरण कराने की सलाह दी, जिससे सरकारी खरीद में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं कोषाध्यक्ष रोहन सिंह ने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले ही किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं।नगर अध्यक्ष जहानाबाद सियाराम गंगवार ने पीलीभीत से जहानाबाद होते हुए रेल लाइन निर्माण की मांग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों को रेल सुविधा मिलेगी और यह एक जनहित का महत्वपूर्ण कार्य होगा। इसके लिए जल्द ही एक विशाल पंचायत कर जनप्रतिनिधियों और रेलवे विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष बिलसंडा राकेश यादव ने राजस्व और पुलिस प्रशासन पर किसानों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया और इस पर गहरी चिंता व्यक्त की किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ है। पंचायत में मौजूद अन्य किसानों ने भी प्रशासन द्वारा समस्याओं की अनदेखी और विकास कार्यों में कमी को लेकर भारी आक्रोश जताया।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।पंचायत में जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रोधी, बाबूराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष, बालमुकुन्द जिला सचिव, महेंद्र पाल गंगवार पूर्व सैनिक तहसील अध्यक्ष, दीनदयाल शास्त्री तहसील मीडिय प्रभारी,राकेश प्रताप यादव बिलसंडा ब्लॉक अध्यक्ष,गयाप्रसाद वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, सियाराम नगर अध्यक्ष जहानाबाद, रोहनसिंह कोषाध्यक्ष, दौलत सिंह विधानसभा महासचिव अमरिया, निसार शाह जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जयन्ती देवी,उर्मिला देवी,मुन्नी देवी, रामलली,कमलादेवी, पार्वती देवी, तारावती, वेदवती, अनिल शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

13
610 views

Comment