logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाटापारा भाजपा कार्यालय मे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित..........

*भाटापारा भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित*

*कार्यकर्ताओं को सात चरणों में दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण*

भाटापारा:- भाजपा कार्यालय भाटापारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय आवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश मंत्री भाजपा अमित साहू ने पार्टी का ध्वजारोहण एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंच पर लगे महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला..
यह प्रशिक्षण अभियान कुल सात चरणों में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओ क़ो संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क को मजबूत करने के तरीके, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की क्षमता और जिम्मेदारी को बढ़ाते हैं।
वक्ताओ ने सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए संगठन के सिद्धांतों, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही वक्ताओ ने कहा कि प्रशिक्षण तरासने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है.
इस अवसर पर अलग अलग सत्रों क़ो वक्ता के रूप में अमित साहू, अवधेश जैन, प्रहलाद रजक, टेशुलाल धुरंधर, अजय राव, प्रमोद शर्मा, सनम जांगड़े ने पार्टी की विचार धाराओं क़ो विषयवार रखते हुए कार्यकर्त्ताओ क़ो प्रशिक्षण दिया..
इस अवसर पर राकेश तिवारी, आनंद यादव, अश्वनी शर्मा, सुनील यदु, आशीष जायसवाल, महाबल बघेल, नंदकिशोर अग्रवाल, कृष्णा अवस्थी, योगेश अनंत, मनिंदर गुम्बर, डॉ मोहन बांधे, गोपाल देवांगन, उमाशंकर वर्मा, अविनाश शर्मा, आशीष टोडर, सतीश साहू, गोपी ध्रुव, अंकित बाजपेयी, आयशा खान, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि गण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा उपस्थित रहे...

191
9277 views

Comment